अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी


वर्तमान समय में क्रिकेट के खेल में बल्लेबाजों का प्रभुत्व बढ़ता जा रहा हैl आधुनिक दौर में टी20 क्रिकेट के लगातार प्रसार के कारण क्रिकेट के खेल को चौकों-छक्कों का खेल कहा जाने लगा हैl वर्तमान समय में हर युवा एवं स्थापित बल्लेबाज की तमन्ना लंबे-लंबे छक्के लगाने की होती हैl इसके अलावा क्रिकेट के शौकीन दर्शक भी अधिक-से-अधिक चौके-छक्के देखना पसंद करते हैंl अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हमें कई ऐसे विस्फोटक बल्लेबाजों को देखने का अवसर मिला है जिन्हें बड़े-बड़े छक्के लगाने की कला में महारत हासिल हैl इस लेख में हम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 खिलाडियों का विवरण दे रहे हैंl

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी

1. शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान)
shahid afridi
Image source: Current Affairs of Pakistan
बूम बूम के नाम से मशहूर शाहिद आफरीदी ने 523 मैचों की 507 पारियों में कुल 476 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 23.95 की औसत एवं 114.16 के स्ट्राइक रेट के साथ 11185 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 11 शतक और 51 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
क्रिकेट मैचों में गेंदबाजों की गति को कैसे मापा जाता है
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे क्रिकेट से जुड़े सभी रिकार्ड्स

2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
 chris gayle
Image source: Cricinfo
वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 426 मैचों की 497 पारियों में कुल 448 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 39.01 की औसत एवं 75.61 के स्ट्राइक रेट के साथ 18143 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 39 शतक और 98 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
3. ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
 Brendon Mccullum
Image source: Pinterest
न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने 432 मैचों की 474 पारियों में कुल 398 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 34.37 की औसत एवं 82.11 के स्ट्राइक रेट के साथ 14676 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 19 शतक और 76 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
4. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
 Sanath Jayasuriya
Image source: Zimbio
श्रीलंका के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 586 मैचों की 651 पारियों में कुल 352 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 34.14 की औसत एवं 81.13 के स्ट्राइक रेट के साथ 21032 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 42 शतक और 103 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
 5. महेन्द्र सिंह धोनी (भारत)
 m s dhoni
Image source: Cricinfo
भारत के पूर्व कप्तान और मिस्टर कूल के नाम से प्रसिद्ध दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने 473 मैचों की 475 पारियों में कुल 327 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 45.36 की औसत एवं 78.23 के स्ट्राइक रेट के साथ 15846 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 16 शतक और 100 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
6. ए. बी. डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
 a v de villiers
Image source: NDTV Sports
दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ए. बी. डिविलियर्स ने 404 मैचों की 462 पारियों में कुल 310 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 47.96 की औसत एवं 74.45 के स्ट्राइक रेट के साथ 18996 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 45 शतक और 102 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
7. सचिन तेंदुलकर (भारत)
 Sachin Tendulkar
Image source: TopYaps
क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 664 मैचों की 782 पारियों में कुल 264 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 48.52 की औसत एवं 67.58 के स्ट्राइक रेट के साथ 34357 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 100 शतक और 164 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
8. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
 adam gilchrist
Image source: Alchetron
“गिली” के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 396 मैचों की 429 पारियों में कुल 262 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 38.94 की औसत एवं 91.43 के स्ट्राइक रेट के साथ 15461 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 33 शतक और 81 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
9. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
 jack kallis
Image source: Rediff.com
दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज जैक कैलिस ने 519 मैचों की 617 पारियों में कुल 254 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 49.10 की औसत एवं 56.30 के स्ट्राइक रेट के साथ 25534 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 62 शतक और 149 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|
10. युवराज सिंह (भारत)
 yuvraj singh
Image source: India Today
“युवी” के नाम से मशहूर भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने 402 मैचों की 391 पारियों में कुल 251 छक्के लगाए हैं| इस दौरान उन्होंने 35.05 की औसत एवं 83.74 के स्ट्राइक रेट के साथ 11778 रन बनाए हैं| इसके अलावा उन्होंने 17 शतक और 71 अर्द्धशतक भी लगाए हैं|

RAJASTHAN GK IN HINDI
टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेताओं की सूची

टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेताओं की सूची

टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेताओं की सूची


टेनिस ग्रैंड स्लैम का अर्थ टेनिस के चार सबसे महत्वपूर्ण वार्षिक टूर्नामेंट से है| जिसकी शुरूआत जनवरी के मध्य में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होता है, जिसके बाद मई-जून में फ्रेंच ओपन, जून-जुलाई में विंबलडन और अगस्त-सितंबर में अमेरिकी ओपन का आयोजन किया जाता है| इन चार प्रमुख प्रतियोगिताओं को एक ही कैलेंडर वर्ष में पांच वर्गों पुरूष एकल, महिला एकल, मिश्रित युगल, पुरूष युगल और महिला युगल के अंतर्गत आयोजित किया जाता है।

यहां हम टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेताओं (पुरूष एकल, महिला एकल, मिश्रित, पुरूष युगल और महिला युगल) की सूची दे रहें हैं जिससे न केवल खेल प्रेमी बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पाठकों के सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होगी।

2016 के टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेताओं की सूची (पुरूष एकल, महिला एकल और मिश्रित युगल)

ग्रैंड स्लैम
पुरूष एकल
महिला एकल
मिश्रित युगल

ऑस्ट्रेलियन ओपन
नोवाक जोकोविच

एंजलिक कर्बर
एलिना वेसनिना और ब्रूनो
फ्रेंच ओपन
नोवाक जोकोविच

गर्बिने मुगुरूजा
मार्टिना हिंगिस और लिएंडर पेस

विम्बलडन
एंडी मरे
सेरेना विलियम्स
हेनिरकोंटीनन और हीथ आर वाटसन

अमेरिकी ओपन
स्टेन वावरिंका

एंजलिक कर्बर
मेट पेविक और लौरा सिग्मुंड

2016 के टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेताओं की सूची (पुरूष युगल और महिला युगल)

ग्रैंड स्लैम
पुरूष युगल
महिला युगल
ऑस्ट्रेलियन ओपन
जैमी मरे और ब्रूनो सोअरेज
मार्टिना हिंगिस और सानिया मिर्जा

फ्रेंच ओपन
फेल्सियानो लोपेज और मार्क लोपेज

कैरोलिना गर्सिया और क्रिस्टीना मालडेनोविक
विम्बलडन
पियरे ह्युगस और निकोलस महुत

सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स

अमेरिकी ओपन
जैमी मरे और ब्रूनो सुआरेज
बेथानिक माटेक सेंडस और लूसी सफारोवा
सभी चार ग्रैंड स्लैमों में विम्बलडन सबसे पुराना है जिसकी शुरूआत 1877 में हुई थी| उसके बाद 1881 में अमेरिकी ओपन, 1891 में फ्रेंच ओपन और 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरूआत हुई थी| उपरोक्त वर्णित टेनिस ग्रैंड स्लैम विजेताओं (पुरूष एकल, महिला एकल, मिश्रित, पुरूष युगल और महिला युगल) की सूची द्वारा पाठकों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी।
साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची


साहित्य अकादमी से हमारा तात्पर्य एक ऐसे संगठन से है जो दुनिया भर में चौबीस भारतीय भाषाओं में भारतीय साहित्य को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है| साहित्य अकादमी के द्वारा प्रतिवर्ष पूरे साल भर की साहित्यिक कृतियों की जाँच, चर्चा और चयन की लंबी प्रक्रिया के बाद मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं में पुरस्कार प्रदान किया जाता है| इस लेख में हम साल 2016 के साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं  की सूची दे रहें हैं जो UPSC, State Services, LIC, AAO, SSC, CGL, Railways, RRB, SBI Clerk, IBPS PO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है|
Sahitya Akademy HN

2016 के साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची

नाम
कार्य
भाषा
ज्ञान पुजारी
मेघमालार भ्रमण (कविता)
असमिया
नृसिंह प्रसाद भादुड़ी
महाभारतेर अष्टाध्यायी (निबंध)
बांग्ला
अंजू (अंजली नार्जारी)
आंग माबोरै दं दासों (कविता)
बोडो
छत्रपाल
चेता (लघुकथा)
डोंगरी
जेरी पिन्टो
एम एंड द बिग हूम (उपन्यास)
अंग्रेजी
कमल वोरा
अनेकएक (कविता)
गुजराती
नासिरा शर्मा
पारिजात (उपन्यास)
हिन्दी
बोलवार मोहम्मद कुन्ही
स्वतंत्रायदा ओटा (उपन्यास)
कन्नड़
अज़ीज़ हाजिनी
आने खाने (समालोचना)
कश्मीरी
एडविन जे. एफ. डिसूजा
काले भंगार (उपन्यास)
कोंकणी
श्याम दरिहरे
बड़की काकी एट हॉटमेल डॉट कॉम
मैथिली
प्रभा वर्मा
श्याममाधवम (कविता)
मलयालम
मोइरांगथेम राजेन
चेपथरबा ईशिंगपुन (लघु कथा)
मणिपुरी
आसाराम लोमटे
आलोक (लघु कथा)
मराठी
गीता उपाध्याय
जन्मभूमि मेरो स्वदेश (उपन्यास)
नेपाली
पारमिता सतपथी
प्राप्ति (लघु कथा)
ओड़िया
स्वराजबीर
मसिआ दी रात (नाटक)
पंजाबी
बुलाकी शर्मा
मरदजात अर दूजी कहानियां (लघुकथा)
राजस्थानी
सीतानाथ आचार्य
काव्यनिर्झरी (कविता)
संस्कृत
गोबिन्दचन्द्र मांझी
नालहा (कविता)
संथाली
नन्द जावेरी
आखर कथा (कविता)
सिन्धी
वन्नदासन
ओरू सिरू इसै (लघु कथा)
तमिल
पापिनेनि शिवशंकर
रजनीगन्धा (कविता)
तेलुगू
निज़ाम सिदद्की
माबाद-ए-जदिदीआत से नये अहेद की तखलिकियात तक (समालोचना)
Urdu
साहित्य अकादमी से तात्पर्य एक ऐसे राष्ट्रीय संगठन से है जो सभी भारतीय भाषाओं एवं सभी भारतीय भाषाओं में होने वाले साहित्यिक गतिविधियों के विकास के लिए सक्रिय रूप से काम करता है तथा देश में उच्च साहित्यिक मानकों को स्थापित कर सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने का कार्य करता है| साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की उपरोक्त सूची आगामी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काफी लाभकारी है|
नोबेल पुरस्कार एवं पुरस्कार विजेताओं की सूची

नोबेल पुरस्कार एवं पुरस्कार विजेताओं की सूची

नोबेल पुरस्कार एवं पुरस्कार विजेताओं की सूची


नोबेल पुरस्कार रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, साहित्य, शांति, भौतिक विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा के क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए दिया जाता है। इस लेख में हम नोबेल पुरस्कार एवं उसके विजेताओं की सूची दे रहें हैं जो UPSC, State Services, LIC, AAO, SSC, CGL, Railways, RRB, SBI Clerk, IBPS PO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है|

2016 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

नाम
क्षेत्र
योगदान
एफ. डंकन
एम. हैलडेने
जे. माइकल कोस्टरलिट्ज
भौतिकी
वस्तु के टोपोलोजिकल (topological) चरण तथा टोपोलोजिकल (topological) चरण में परिवर्तन के सिद्धांत की खोज
जीन पियरे साउवेग
सर जे. फ्रेजर स्टोडार्ट
बर्नार्ड एल. फेरिंग
रसायन
बाल की मोटाई से हजार गुना पतले विश्व की सबसे छोटी मशीन का डिजाइन और उसका निर्माण 
योशिनोरी ओसुमी
मनोविज्ञान या चिकित्सा
ऑटोफैगी के क्रियाविधि के क्षेत्र में अनुसंधान

बॉब डिल्लन
साहित्य
महान अमेरिकी गीत परंपरा में नई काव्यात्मक भाव की रचना

जुआन मैनुएल सांतोस
शांति
कोलंबिया में पचास वर्ष से अधिक पुराने गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए प्रयासरत

ओलिवर हार्ट  
बेंट होम्सट्रॉम
अर्थशास्त्र
अनुबंध सिद्धांत में योगदान
यह एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार का समूह है जिसके तहत स्वीडन और नार्वे की संस्थाओं द्वारा शैक्षिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक प्रगति को मान्यता देते हुए कई श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाता है| भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, और आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में “विज्ञान के रॉयल स्वीडिश अकादमी” द्वारा सम्मानित किया जाता है जबकि मनोविज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में योगदान के लिए क्रमशः “कारोलिंस्का संस्थान”, “स्वीडिश अकादमी” और “नार्वे नोबेल समिति” द्वारा सम्मानित किया जाता है| नोबेल पुरस्कार और पुरस्कार विजेताओं की उपरोक्त सूची प्रतिस्पर्धी परीक्षा, साक्षात्कार, प्रवेश परीक्षा और क्विज़ की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए काफी उपयोगी है|
अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन

अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन

अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन, उनके उद्देश्य और परिणामों की सूची


अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन एक गोलमेज सम्मेलन होता है जहां दुनिया के तमाम नेता एक ही छत के नीचे आकर आपसी सहयोग के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं| इस लेख में हम 2016 में आयोजित प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन, उनके उद्देश्य और परिणाम की सूची दे रहे हैं जो UPSC, State Services, LIC AAO, SSC CGL, Railways RRB, SBI Clerk, IBPS PO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है|
2016 के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन, उनके उद्देश्य और परिणामों की सूची
अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन
स्थान
शिखर सम्मेलन का विषय और परिणाम
अफगान शांति और सुलह पर चतुर्भुज समन्वय समूह का सम्मेलन

इस्लामाबाद, पाकिस्तान
तालिबान और अफगानिस्तान की सरकार के बीच वार्ता के लिए आम सहमति बनाने हेतु तरीके तलाशने के लिए इस सम्मलेन का आयोजन किया गया था।
चौथी विश्व शासन शिखर सम्मेलन
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
मानवता के सामने आ रही प्रमुख चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन, वित्तीय समावेशन, पेंशन स्थिरता, सभी के लिए शिक्षा, आदि पर चर्चा करने के लिए इस सम्मलेन का आयोजन किया गया था|
बायोस्फीयर रिजर्व से संबंधित चौथा विश्व सम्मलेन
लीमा, पेरू
इस सम्मलेन का आयोजन
1. बायोस्फीयर रिजर्व से संबंधित मैड्रिड कार्य योजना 2008-2013 के क्रियान्वयन, सविल रणनीति और 1995 के वैधानिक फ्रेमवर्क की समीक्षा करने के लिए
2. बायोस्फीयर रिजर्व से जुड़े नई चुनौतियों का सामना कर रहे विश्व के देशों की स्थिति का आकलन करने के लिए एवं
3. साल 2016-2025 के लिए बायोस्फीयर रिजर्व के विकास हेतु एक निश्चित कार्ययोजना की शुरूआत करने के लिए किया गया था|
सतत विकास के लिए ब्रॉडबैंड आयोग की 13 वीं बैठक
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
2030 तक सतत विकास एजेंडा की प्राप्ति के लिए ब्रॉडबैंड नेटवर्क और सेवाओं की शक्ति को बढ़ावा देने हेतु इस बैठक का आयोजन किया गया था|   
महिलाओं की स्थिति पर आयोग की 60वीं बैठक
संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय, न्यूयार्क
दुनिया भर में महिलाओं के जीवन की वास्तविकता का दस्तावेजीकरण और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए और लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण पर वैश्विक मानकों को आकार देने के संबंध में चर्चा और  समीक्षा करने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया था|
नारकोटिक्स ड्रग्स पर आयोग की 59वीं बैठक
विएना, ऑस्ट्रिया
दुनिया भर में नशीले दवा की समस्या पर एक व्यापक समझ को बढ़ावा देने के लिए और उचित रणनीति के साथ इस समस्या से निबटने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया था|
8वां ब्रिक्स सम्मलेन
गोवा, भारत
इस सम्मलेन के दौरान पांच बहुआयामी दृष्टिकोण, संस्था निर्माण, पिछले शिखर सम्मेलनों में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन, मौजूदा सहयोग तंत्र का एकीकरण, अभिनव  और निरंतरता आदि को अपनाया गया|
13वां भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मलेन
ब्रुसेल्स, बेल्जियम
एजेंडा 2020 से संबंधित क्रियाकलाप के संबंध में चर्चा करने के लिए इस शिखर सम्मलेन का आयोजन किया गया था ताकि अगले पांच वर्षों के दौरान भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार हो सके|
परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2016
वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका
इस सम्मलेन का उद्देश्य विश्व भर में परमाणु आतंकवाद को रोकने की दिशा में बेहतर समन्वय स्थापित करना था|
शून्य (Zero) से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
पेरिस, फ़्रांस
कुछ प्रतिभाशाली व्यक्तियों की भागीदारी के माध्यम से गणित के अमूल्य और उल्लेखनीय इतिहास को साझा कर वैश्विक भलाई के लिए अधिक से अधिक लोगों को ज्ञानवान बनाने के यूनेस्को के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इस सम्मलेन का आयोजन किया गया था|
उत्तर-पूर्व-आसियान व्यापार शिखर सम्मलेन
इम्फाल, मणिपुर
भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में घरेलू और विदेशी दोनों तरह के कंपनियों को  निवेश हेतु आकर्षित करने के लिए यह शिखर सम्मलेन आयोजित किया गया था|
विदेश मंत्रियों की 14वीं बैठक
मास्को, रूस
प्रमुख बहुपक्षीय संगठनों, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ, शंघाई सहयोग संगठन, ब्रिक्स, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, और एशिया में विश्वास बहाली से संबंधित सम्मेलनों में त्रिपक्षीय समन्वय को गहरा करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी|
13वां इस्लामिक शिखर सम्मेलन
इस्तांबुल, तुर्की
इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य फिलिस्तीन और अरब-इजरायल संघर्ष, मुस्लिम दुनिया में संघर्ष की स्थिति, आतंकवाद का मुकाबला करने और हिंसक उग्रवाद, इस्लामोफोबिया, मुस्लिम दुनिया में मानवीय स्थिति और इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) की 2025 मे होने वाले कार्यक्रम से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा करना था|
हार्ट ऑफ एशिया सम्मलेन 2016
नई दिल्ली, भारत
इस सम्मेलन के दौरान अफगानिस्तान में विश्वास बहाली से संबंधित उपायों (CBM) के क्रियान्वयन के लिए एक निरंतर, वृद्धिशील दृष्टिकोण पर पहुँचने के लिए अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया था|
संयुक्त राष्ट्र संघ का विश्व मानवीय शिखर सम्मेलन
इस्तांबुल, तुर्की
यह शिखर सम्मेलन “मानवीय मामलों के समन्वय से संबंधित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय” (UNOCHA) द्वारा आयोजित किया गया था।
42वां जी-7 शिखर सम्मेलन
इसे-शीमा, जापान
इस सम्मलेन के दौरान प्रमुख वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा की गई और जी-7 के इसे-शीमा घोषणा पत्र को नेताओं द्वारा मंजूरी दी गई थी|
ऊर्जा की बचत और ऊर्जा दक्षता पर ब्रिक्स कार्य समूह की बैठक
विशाखापत्तनम, भारत
संयुक्त अनुसंधान और प्रौद्योगिकी परियोजनाओं, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और विभिन्न सम्मेलनों के माध्यम से  सदस्य देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए इस शिखर सम्मलेन का आयोजन किया गया था|
दूसरा ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन
गुवाहाटी, भारत
इस शिखर सम्मलेन का उद्देश्य ब्रिक्स देशों के बीच युवाओं से संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक रोड मैप व्यवस्थित करना, संबंधित देशों में ब्रिक्स समर स्कूल के मॉडल को बढ़ावा देना और युवाओं को भाग लेने के लिए अवसर प्रदान करना है।
शंघाई सहयोग संगठन का शिखर सम्मेलन
ताशकंद, उज्बेकिस्तान
भारत और पाकिस्तान द्वारा दायित्वों के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और शंघाई सहयोग संगठन में एक पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने की औपचारिक प्रक्रिया की शुरूआत की गई|
नाटो शिखर सम्मेलन 2016
वारसा, पोलैंड
इस शिखर सम्मलेन के दौरान नेताओं ने पोलैंड और एस्टोनिया की पूर्वी सीमाओं पर अधिक सैनिकों को तैनात करने के लिए सहमत प्रदान की| इसके अलावा, नेताओं ने नाटो समूह में जॉर्जिया की सदस्यता का भी समर्थन किया।
ब्रिक्स महिला सांसद मंच
जयपुर, राजस्थान
जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिक तंत्र और जंगल के संरक्षण के साथ ही खाद्य सुरक्षा, सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित कानून और पर्याप्त बजटीय संसाधनों के शीघ्र संसदीय अनुमोदन का समाधान करना।
जी-20 शिखर सम्मेलन 2016
हांग्जो, चीन
यह शिखर सम्मेलन एक अभिनव, सुदृढ़, परस्पर और समावेशी वैश्विक  अर्थव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है|
आसियान शिखर सम्मेलन 2016
वियतनाम, लाओस
इस सम्मलेन में नेताओं द्वारा आसियान के बाहरी सहयोगियों के साथ “आसियान समुदाय विजन 2025” के कार्यान्वयन और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा की गई थी|
आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित एशियाई देशों का  मंत्रीस्तरीय सम्मेलन
नई दिल्ली, भारत
इस सम्मेलन का उद्देश्य सेंडाइ शिखर सम्मेलन के दौरान सरकारों और हितधारकों द्वारा निर्धारित प्रतिबद्धताओं को राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर कार्यवाही के दौरान लागू करना था|
विश्व इंटरनेट सम्मेलन 2016
वुझेन, चीन
इसका आयोजन इंटरनेट से संबंधित  मुद्दों और नीतियों पर चर्चा के लिए किया गया था|
उपरोक्त वर्णित अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मलेन, उनके उद्देश्य और परिणाम की सूची विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए काफी मददगार साबित होगी|
विश्व की प्रमुख जनजातियाँ

विश्व की प्रमुख जनजातियाँ

जनजातियाँ क्या हैं और विश्व की प्रमुख जनजातियाँ कौन सी हैं?


किसी भी ऐसे मानव समुदाय को, जिसमें आदिम लक्षण, विशिष्ट संस्कृति, भौगोलिक अलगाव, बड़े पैमाने पर समुदाय के साथ संपर्क में संकोच, पिछड़ापन जैसी विशेषताएं पाई जाती हैं, जनजाति कहा जाता है | जनजातियाँ में उनकी मूल प्रजाति (Race) के लक्षण अधिक स्पष्ट होते हैं अर्थात उनका प्रजातीय मिश्रण अधिक नहीं हुआ होता है | सामान्यतः जनजातियाँ किसी भी क्षेत्र के मूल निवासी समुदाय होते हैं इसीलिए भारत जैसे देशों में इन्हें ‘आदिवासी’ भी कहा जाता है |
Jagranjosh
जनजातियाँ
क्षेत्र
अभोर
असम के मंगोलायड्स
अफरीदी
पाकिस्तान का उत्तर-पूर्वी सीमान्त प्रान्त
अफ्रीकानेर
डच मूल के दक्षिण अफ्रीकी
बद्दू
अरब व उत्तरी अफ्रीका की घुमक्कड़ जनजाति
भील
मध्य भारत की द्रविड़ जनजाति
कजाक
कजाखस्तान
क्रोअट्स
क्रोएशिया
द्रविड़
दक्षिण भारत की अनार्य जनजाति
एस्किमो
आर्कटिक वृत्त व ग्रीनलैंड
फिलिपिनोस
फिलीपींस के मूल निवासी
फ्लेमिश
बेल्जियम
गारो
मेघालय
गोरखा
नेपाल की लड़ाकू जाति
हॉटेंटॉट
दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका की खानाबदोश जाति
कफरीस
दक्षिण अफ्रीका की लड़ाकू जाति
खासी
मेघालय
खिरगीज
मध्य एशिया
कीवीज
न्यूजीलैंड
मग्यार्स
हंगरी
पिग्मी
कांगो
बुशमैन
बोत्सवाना
गोंड
भारत
शैम्पेन
भारत (अंडमान निकोबार द्वीपसमूह)
मीणा
भारत (राजस्थान)
मसूद्स
वजीरिस्तान (पाकिस्तान)
माओरी
न्यूजीलैंड
मूर
अरब और मोराको के बर्बर लोगों की मिश्रित जाति
निप्पनीज
जापान
रेड इंडियंस
उत्तर अमेरिका के मूल निवासी (ये नाम अमेरिका की खोज करने वाले कोलंबस ने दिया था क्योंकि उसे लगा था कि उसने भारत को खोज लिया है)
शेरपा
तिब्बत व नेपाल की सीमा
स्लोवेंस
पूर्ववर्ती युगोस्लाविया
स्वाहिली
केन्या व तंजानिया
टोडा
नीलगिरी की पहाड़ियाँ
जुलू
बांटू परिवार से सम्बंधित दक्षिणी अफ्रीकी निवासी